दुनिया चले ना श्री राम के बिना | Duniya Chale Na Shri Ram Ke Bina Lyrics

0
86
दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना ।
जब से रामायण पढ़ ली है,
एक बात मैंने समझ ली है,

रावण मरे ना श्री राम के बिना,
लंका जले ना हनुमान के बिना |
लक्मण का बचना मुश्किल था,
कौन बूटी लाने के काबिल था,

लक्मण बचे ना श्री राम के बिना,
बूटी मिले ना हनुमान के बिना |
सीता हरण की कहानी सुनो,
बनवारी मेरी जुबानी सुनो,

वापिस मिले ना श्री राम के बिना,
पता चले ना हनुमान के बिना |
बैठे सिंघासन पे श्री राम जी,
चरणों में बैठे हैं हनुमान जी,

मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना,
भक्ति मिले ना हनुमान के बिना |
Duniya Chale Na Shri Ram Ke Bina
Hanumanji Ke Bhajan Lyrics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here